Rishikesh News: मातृशक्ति के सम्मान और अधिकारों पर कांग्रेस ने किया संवाद
रिषिकेष, सितम्बर 3 -- Rishikesh News: विधानसभा डोईवाला में कांग्रेस ने मातृशक्ति सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं को सम्मानित करने के साथ ही विभिन्न मुद्दों पर संवाद किया गया। गुरुवार बड़कोट में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश महासचिव अश्वनी बहुगुणा ने कहा कि मातृशक्ति समाज की मजबूत आधारशिला है। महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज और क्षेत्र का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के सम्मान, अधिकारों और उनकी समस्याओं को लेकर लगातार संवाद किया जा रहा है। महिलाओं की बात को प्रमुखता से उठाने और उन्हें सम्मान दिलाने के लिए कांग्रेस निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, नरेंद्र चौहान, घनश्याम कोठरी, सुरेंद्र सकलानी, सुनील भट्ट, पूर्णानंद तिवारी, रमेश सकलानी, चितरं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.