रिषिकेष, सितम्बर 22 -- Rishikesh News: बुल्लावाला में मंगलवार को कांग्रेस की ओर से महिला शक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस प्रदेश महासचिव अश्वनी बहुगुणा ने क्षेत्र की मातृशक्ति से संवाद कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने महिलाओं से सामाजिक विषयों और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर भी बातचीत की। मंगलवार को बुल्लावाला में आयोजित कार्यक्रम में अश्वनी बहुगुणा ने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कारों की पहचान है। महिलाएं परिवार के साथ-साथ समाज को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के योगदान को सम्मान देना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज की जिम्मेदारी है। महिलाओं की सक्रिय सहभागिता और सशक्त भूमिका से समाज को नई दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति सम्मान जैसे कार्यक्रम...