रिषिकेष, जुलाई 6 -- Rishikesh News: माजरी चौक में एक दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक राकेश सिंह कुमाईं नविासी संजय कॉलोनी, मोहिनी रोड, देहरादून ने तहरीर दी। बताया कि 30 जून की रात माजरी चौक पर दुकान के बाहर बाइक खड़ी की थी, लेकिन अगले दिन सुबह बाइक मौके से गायब मिली। कोतवाल राकेश गुसाईं ने बताया कि मामले में अज्ञात की पहचान के लिए घटनास्थल व आसपास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...