रिषिकेष, जुलाई 31 -- Rishikesh News: वन क्षेत्रों से सटे माजरीग्रांट क्षेत्र में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार देर रात बाल कुंवारी की गोरखा बस्ती में गुलदार घर के बाहर से एक पालतू कुत्ते को उठा ले गया। वहीं, उसी रात शेरगढ़ में गुलदार ने गुर्जर ईशा की गाय को अपना शिकार बना लिया। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

गुलदार के हमले की घटनाएँ बाल कुंवारी की घटना की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत सदस्य हरविंदर कौर और भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजीव सिंह मौके पर पहुंचे। सूचना पर वन विभाग की टीम और बीट अधिकारी रीना ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के क्षेत्र में निगरानी की। शेरगढ़ में गाय के शिकार की सूचना पर भी वन विभाग ने मौके का जायजा लिया।

ग्रामीणों की चिंताएँ माजरीग्रांट की प्रधान निशा देवी ने कहा...