Rishikesh News: महिला समूहों के उत्पाद अब पेट्रोल पंप पर बिकेंगे
रिषिकेष, सितम्बर 11 -- Rishikesh News: ग्रामीण महिला उद्यमियों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए ग्रामोत्थान परियोजना के तहत माजरी ग्रांट स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप परिसर में शुक्रवार को हिलांस रिटेल स्टोर का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन ग्राम्य विकास विभाग के उपायुक्त (परियोजना) आरसी तिवारी ने किया। विकासखंड डोईवाला की सफलता क्लस्टर स्तरीय फेडरेशन (सीएलएफ) और आईओसीएल के बीच हुए समझौते के तहत स्टोर की स्थापना की गई है। यहां महिला स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमियों के उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। पेट्रोल पंप पर स्टोर खुलने से स्थानीय उत्पादों को अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। उपायुक्त आरसी तिवारी ने कहा कि आईओसीएल के साथ साझेदारी से ग्रामीण उत्पादों को नियमित बाजार मिलेगा। इससे महिला समूहों की आय बढ़ने के साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.