रिषिकेष, जुलाई 12 -- Rishikesh News: स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत डेवलपमेंट फाउंडेशन ने वेस्ट टू वेल्थ- पुराने कपड़ों से कपड़े के बैग एवं उपयोगी उत्पाद निर्माण विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय महिलाओं पुराने कपड़ों से बैंग व उपयोगी उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। रविवार को हिमालय रक्षक फाउंडेशन रानीपोखरी के हॉल में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। जिसमें स्थानीय महिलाओं को प्रशिक्षण आरती भारद्वाज द्वारा प्रदान किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को कपड़ों की छंटाई, कटिंग, सिलाई, उत्पाद की गुणवत्ता, डिजाइन, फिनिशिंग तथा विपणन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। प्रशिक्षण में हिमालय रक्षक फाउंडेशन, आरवी स्वयं सहायता समूह, देवभूमि स्वयं सहायता समूह एवं आयुष्मान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। य...