रिषिकेष, अक्टूबर 16 -- Rishikesh News: तपोवन क्षेत्र में नीरगढ़ बैंड के समीप लापता महाराष्ट्र के पर्यटक का शव एसडीआरएफ ने खाई में सड़क से 40 फीट नीचे झाड़ियों से बरामद किया है। पर्यटक 12 अक्टूबर को नौ सदस्यीय दल के साथ ऋषिकेश घूमने पहुंचा था, जिसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। दल ने इसकी सूचना लक्ष्मणझूला पुलिस को दी थी, जिसके बाद पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...