Rishikesh News: मनसा तिराहे पर जाम और जान का जोखिम
रिषिकेष, अक्टूबर 22 -- मनसा तिराहे पर जाम और हादसों का खतरा Rishikesh News: हरिद्वार-ऋषिकेश नेशनल हाईवे और हरिद्वार बाइपास को जोड़ने वाला मनसा तिराहा ट्रैफिक जाम का नया जोन बन गया है। दिनभर में तिराहे पर रेलवे ट्रैक से 36 ट्रेनों के क्रॉसिंग में अक्सर फाटक समय पर बंद नहीं होने से हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। बावजूद न तो पुलिस और न ही रेलवे प्रशासन इस समस्या का समाधान निकालते दिख रहे हैं। सुबह और दोपहर में हाईवे और बाइपास से तिराहे से आवाजाही में जाम की समस्या लोगों के लिए आम हो गई है। इससे बचने के लिए कई बार हाईवे पर चालक वाहनों को रॉन्ग साइड में भी दौड़ रहे हैं, जिससे सड़क हादसों की खतरा भी बना हुआ है। पर्यटक और त्यौहारी सीजन में तिराहे पर जाम की यह समस्या और भी ज्यादा भीषण हो रही है। हैरानी है कि इस व्यस्ततम तिराहे पर ट्रैफिक को नियंत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.