रिषिकेष, सितम्बर 13 -- Rishikesh News: यमकेश्वर में महादेव मंदिर परिसर में लगे सूचना बोर्ड में तोड़फोड़ करने के मामले में थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिपत सिंह निवासी बडोली बड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को यमकेश्वर मंदिर न्यास की ओर से मंदिर परिसर में सूचना बोर्ड में तोड़फोड़ किए जाने की शिकायत यमकेश्वर थाने में दी गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। यमकेश्वर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी महिपत सिंह को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...