रिषिकेष, सितम्बर 28 -- Rishikesh News: ऋषिकेश, संवाददाता। छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी वैभव रावत और समर्थकों ने सोमवार को इंद्रमणि बड़ोनी चौक के पास एक मैरिज हॉल में बर्थ-डे पार्टी का आयोजन किया था, लेकिन समर्थकों की माने, तो पुलिस ने आयोजन नहीं कराने दिया, जिससे नाराज होकर प्रत्याशी व समर्थक मैरिज हॉल के बाहर ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने मनमानी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी भी की।कैंपस में चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में अध्यक्ष प्रत्याशी वैभव ने इस मुद्दे को भी रखा है, जिसपर उन्हें शक्ति प्रदर्शन करने का हवाला देते हुए आयोजन रोकने के लिए कहा गया, जिसपर वैभव में बर्थ-डे पार्टी की जानकारी अधिकारियों के समक्ष रखी। इससे चुनाव को लेकर गहमागहमी काफी बढ़ गई। वहीं, दोपहर बाद फिर से हॉल में आयोजित किया गया, जिसमें लोक गायक मंजू नौटिया...