रिषिकेष, अगस्त 6 -- Rishikesh News: पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब बीन नदी पर भी साफ दिखाई दे रहा है। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण आसपास के क्षेत्रों में लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और यात्रियों से नदी के किनारे अनावश्यक आवाजाही तथा नदी पार करने से बचने की अपील की है। बढ़ते जलस्तर के चलते नदी का बहाव तेज हो गया है। क्षेत्र में लगातार वर्षा जारी रहने के कारण जलस्तर में और वृद्धि की संभावना बनी हुई है। ऐसे में फोटो और वीडियो बनाने के लिए नदी के समीप जाना जोखिम भरा हो सकता है।प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित विभागों को देने की अपील की है। विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून के दौरान पहाड़ी नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता...