रिषिकेष, जुलाई 2 -- Rishikesh News: भाजपा विधि प्रकोष्ठ में टैक्स बार एसोसिसएशन ऋषिकेश के अध्यक्ष अनिल कुकरेती को सह संयोजक मनोनीत करने पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरुवार को टैक्स बार के कार्यालय में सदस्यों ने कुकरेती को फूल-मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वह संगठन के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। मौके पर बार सचिव योगेश ब्रेजा, दिनेश कुमार, राजकुमार राजपाल, जितेंद्र अग्रवाल, प्रशांत गुप्ता, वीके चटर्जी, संदीप कुमार, मुस्कान पाल, दीपक कुमार, पवन कोठारी, कृष्णा सिलस्वाल, महेश पांडेय, मनमंथन लखेड़ा, मनोज कौशिक, अंकित रावत, विकास ग्रोवर, अजय सजवाण, विनोद बिष्ट, शुभम गुप्ता, सागर वाष्र्णेय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...