रिषिकेष, अक्टूबर 15 -- Rishikesh News: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर विषय पर इस प्रकार की गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी निंदनीय है। अजित डोभाल ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा में समर्पित किया है। उन पर इस प्रकार के आक्षेप देश के सुरक्षा तंत्र का मनोबल गिराने वाले हैं। कांग्रेस नेतृत्व को इसके लिए सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगनी चाहिए। जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने कहा कि देश की सुरक्षा में लगे व्यक्तियों का अपमान किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: एनएसए डोभाल को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी निंदनीय:भाजपा विरोध-प्रदर्शन में विधायक प्रेमचंद अ...