रिषिकेष, जुलाई 24 -- Rishikesh News: नगर क्षेत्र में दस दिनों के भीतर दो दुकानों में चोरी की घटनाओं ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार हो रही वारदातों से नाराज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कोतवाली प्रभारी से मुलाकात की। उन्होंने चोरी के मामलों का जल्द खुलासा करने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की। मौके पर व्यापार मंडल महामंत्री सुबोध जिंदल, व्यापारी ईश्वर चंद अग्रवाल, अनिल महावर, प्रदीप गोयल आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...