Rishikesh News: बुल्लवाला में बरसाती नालों की सफाई शुरू
रिषिकेष, जुलाई 8 -- Rishikesh News: मानसून की दस्तक के साथ ही सिंचाई विभाग भी हरकत में है। बाढ़ सुरक्षा कार्यों को लेकर डोईवाला के बुल्लावाला क्षेत्र में बरसाती खालों में जमा पत्थर, बजरी और मलबे के हटाने का काम शुरू कर दिया गया है, जिससे कि बरसाती पानी आबादी तक नहीं पहुंच सके। विभागीय कर्मचारियों ने बरसाती पानी की निकासी के लिए आबादी क्षेत्र में पुलिया के नीचे पाइप भी डाले हैं। इससे बरसाती निकासी निरंतर रहने की दावा है। प्रधान परमिंदर सिंह बाउ ने बताया कि सिर्फ पाइप ही नहीं, पर्याप्त चौड़ाई वाली पुलिया का निर्माण भी किया जाए, जिससे कि भविष्य में ऐसी समस्या उत्पन्न न हो। एई प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि फिलहाल खाले की जेसीबी से सफाई कराई जा रही है। बरसात के दिनों में लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.