Rishikesh News: बीन नदी पुल का 50 फीसदी निर्माण पूरा, फरवरी तक पूरा करने का लक्ष्य
रिषिकेष, अक्टूबर 22 -- Rishikesh News: यमकेश्वर प्रखंड के डांडामंडल क्षेत्र के 82 गांवों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। बीन नदी पर निर्माणाधीन डबल लेन पुल का करीब 50 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस पुल को फरवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गुरूवार को जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ ही गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और तय मानकों के अनुरूप गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं को निर्धारित समयसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.