Rishikesh News: बीकेटीसी कर्मियों मांगें तीन सप्ताह में होंगी हल
रिषिकेष, अक्टूबर 24 -- Rishikesh News: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अस्थायी कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए तीन सप्ताह का समय दिया गया है। शनिवार को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की अध्यक्षता में ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप कार्यालय में कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें वन टाइम सेटलमेंट, समान कार्य-समान वेतन और सम्मानजनक वेतन वृद्धि पर विचार के लिए उपसमिति गठित की गई। अध्यक्ष ने कर्मचारियों से धरना समाप्त करने की अपील की। उपसमिति में बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती और विजय कप्रवाण के साथ वित्त अधिकारी तथा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहेंगे। समिति कर्मचारियों की सेवा संबंधी मांगों पर विचार कर समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाएगी। हेमंत द्विवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.