Rishikesh News: बारिश ने बढ़ाई किसानों की धड़कनें
रिषिकेष, अक्टूबर 30 -- Rishikesh News: मौसम के बदले मिजाज और लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में कहीं धान की फसल खड़ी है तो कहीं कटाई के बाद फसल खेतों में ही पड़ी हुई है। ऐसे में बारिश का सिलसिला जारी रहने पर किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिरने की आशंका है। खासकर कस्तूरी बासमती की खेती करने वाले किसान बारिश को लेकर अधिक चिंतित हैं। किसानों को डर है कि यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो धान की गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ ही आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। डोईवाला विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत रायवाला, ऋषिकेश, गडूल, बुल्लावाला, दूधली, सिमलास और थानों के कुछ हिस्सों में करीब 2000 हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती की जाती है। क्षेत्र में धान की कटाई अधिकतर किसान पूरी कर चुके हैं। अब करीब 10 प्रतिशत खड़ी फसल ही खेतों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.