Rishikesh News: बलवीर बने टीजीएमओयू के अध्यक्ष
रिषिकेष, अक्टूबर 6 -- Rishikesh News: टिहरी गढ़वाल मोटर ऑनर्स कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड के संचालक मंडल की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से बलवीर सिंह रौतेला को अध्यक्ष बनाया गया। मंगलवार को चंद्रेश्वर रोड स्थित टीजीएमओयू कार्यालय में संचालक मंडल की बैठक हुई। बैठक में संचालक मंडल द्वारा सर्वसम्मति से बलबीर सिंह रौतेला को अध्यक्ष, भानु प्रकाश रागड़ को उपाध्यक्ष तथा धर्मपाल तोपवाल को वित्त सचिव बनाया गया। इसके बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके पद एवं दायित्वों की शपथ भी दिलाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.