रिषिकेष, जुलाई 3 -- Rishikesh News: नगरपालिका मुनिकीरेती में अधिशासी अधिकारी (ईओ) पद की कमान एक बार फिर बद्री प्रसाद भट्ट को सौंपी गई है। उन्होंने जिम्मेदारी मिलने के साथ ही वह कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल से मिलने पहुंचे। मंत्री ने ईओ को नगर क्षेत्र में विकास कार्यों में गति लाने और स्थानीय नागरिकों की पालिका से संबंधित समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। ईओ के कार्यालय पहुंचने के बाद पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने भी उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पूर्व पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, शिवमूर्ति कंडवाल और मनोज द्विवेदी ने भी ईओ बद्री प्रसाद भट्ट के दोबारा मुनिकीरेती पहुंचने पर खुशी जाहिर की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...