रिषिकेष, अक्टूबर 23 -- Rishikesh News: विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने जल संस्थान एवं नगर निगम के अधिकारियों संग बैठक कर पेरी अर्बन योजना की समीक्षा की। उन्होंने पेयजल योजना के लिए खोली गई सड़कों का निर्माण नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को बदहाल सड़कों का जल्द निर्माण कराने के निर्देश दिए। शुक्रवार को बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने जल संस्थान एवं नगर निगम के अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से बापू ग्राम, शिवाजी नगर, मालवीय नगर, गीता नगर सहित अन्य क्षेत्रों में वर्ष 2021 से 2024 के बीच पेरी अर्बन पेयजल योजना के तहत कराए गए कार्यों के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की अध्यतन जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के सुधार एवं पुनर्निर्माण के लिए जल संस्थान की ओर से नगर निगम को 13 करोड़ रुप...