Rishikesh News: बड़ासी में 12 नवंबर से होगा रामलीला मंचन
रिषिकेष, नवम्बर 10 -- Rishikesh News: जौलीग्रांट, संवाददाता। श्री आदर्श रामलीला समिति बड़ासी ग्रांट की ओर से आठवें श्रीरामलीला महोत्सव का आयोजन आज 12 नवंबर से 20 नवंबर तक किया जाएगा। महोत्सव के सफल आयोजन के लिए समिति की ओर से पंडित दिनेश कोठियाल द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई Iग्राम प्रधान राहुल मनवाल ने कहा कि रामलीला का मंचन बड़ासी ग्रांट स्थित शिव मंदिर में प्रतिदिन रात आठ बजे से शुरू होगा। नौ दिवसीय महोत्सव में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। कहा कि रामलीला हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलता है। यह भी पढ़ें- Bahraich News: विष्णु महापुराण कथा एवं श्रीरामलीला कल से साथ ही समाज में आपसी भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.