रिषिकेष, अक्टूबर 25 -- Rishikesh News: माउंट लिट्रा जी स्कूल में दो दिवसीय अंतरराज्यीय कराटे चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। जिसमें उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के लगभग 70 से अधिक खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। रविवार को भानियावाला स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने किया। उन्होंने कहा कि कराटे बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। विशेषकर बालिकाओं के लिए इसका प्रशिक्षण उपयोगी है। ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। विद्यालय की प्रबंध निदेशक समीक्षा वर्मा ने कहा कि स्कूल में पहली बार अंतरराज्यीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने और खेल के ...