Rishikesh News: बग्वाल पर्व पर गौ पूजन कर लगाया भोग
रिषिकेष, नवम्बर 7 -- Rishikesh News: ऋषिकेश नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली पर गढ़वाल के प्रमुख लोकपर्व बग्वाल के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। लोगों ने इस पर्व को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाते हुए गौ माता की पूजा-अर्चना की। शनिवार को गढ़वाल क्षेत्र के लोगों के सुबह से ही घरों में पर्व की तैयारियां शुरू हो गई थीं। लोगों ने अपनी गायों को स्नान कराकर उनकी पूजा की तथा उनके सींगों पर सरसों का तेल लगाकर उन्हें फूल-मालाओं से सजाया। इसके साथ ही गौ माता को मंडुवे और चावल से बने पारंपरिक पकवानों का भोग लगाया गया। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। यह भी पढ़ें- दिवाली के अगले दिन या उसके बाद कब है गोवर्धन पूजा, पढ़ें पूजा में क्या चाहिए? अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के संस्थाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.