रिषिकेष, सितम्बर 26 -- Rishikesh News: विकासखंड यमकेश्वर की न्याय पंचायत बंचूरी में शनिवार को यमकेश्वर उदय मेले का आयोजन किया गया। मेले में न्याय पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट, ग्राम प्रधान बंचूरी विनीता लखेड़ा, पल्लवी लखेड़ा, आशा कुकरेती, मुकेश कुकरेती आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...