Rishikesh News: प्राथमिक विद्यालय तेलीवाला में अध्यापकों की कमी से क्षेत्रवासी परेशान
रिषिकेष, सितम्बर 22 -- Rishikesh News: ब्लॉक डोईवाला के प्राथमिक विद्यालय ग्राम तेलीवाला में अध्यापकों की भारी कमी के कारण 50 से अधिक विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। इस समस्या को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने उप खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने विद्यालय में जल्द अध्यापकों की नियुक्ति की मांग की। मंगलवार को डोईवाला ब्लॉक में किसान सभा के सदस्यों ने उप खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ओएनजीसी से सेवानिवृत्त डीजीएम व स्थानीय निवासी परवेज अली ने कहा कि तेलीवाला प्राथमिक विद्यालय की स्थापना मूल रूप से उर्दू माध्यम के रूप में हुई थी। लेकिन पिछले 5 वर्षों से उर्दू अध्यापकों की नियुक्ति न होने के कारण बच्चे इस शिक्षा से वंचित हैं। वर्तमान में कक्षा 1 से 5 तक के 50 बच्चों को पढ़ाने के लिए मात्र एक अध्यापिका कार्यरत है, जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.