रिषिकेष, अगस्त 20 -- Rishikesh News: ग्राम पंचायत खदरी खड़कमाफ के प्रगतिपुरम गली नंबर-पांच में जलभराव की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों ने विभागीय अनदेखी से खुद ही मोर्चा संभाल लिया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ फावड़े और बेलचे लेकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने श्रमदान किया। खाली जमीन से आबादी की ओर आ रहे पानी को रोकने के लिए बाउंड्रीवॉल का निर्माण किया गया। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र की खाली जमीन में बड़ी मात्रा में पानी जमा हो रहा था। निकासी की व्यवस्था नहीं होने से आसपास के घरों में पानी घुस रहा था। इससे लोगों को आवाजाही और रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी हो रही थी। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: विकास कार्य को तरसे ग्रामीण, हुआ जलभराव जलभराव के चलते क्षेत्र में गंदगी और असुविधा भी बनी हुई थी। कनिष्ठ प्रमुख बीना चौहान ने बताया कि समस्या ...