रिषिकेष, सितम्बर 24 -- Rishikesh News: भानियावाला स्थित माउंट लिट्रा स्कूल में ब्लॉक स्तरीय प्रारंभिक क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ विधायक बृजभूषण गैरोला ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता में ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं शामिल हुए। गुरुवार को आयोजित प्रतियोगिता में विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। माउंट लिट्रा स्कूल के प्रबंधक पूरन सिंह वर्मा ने कहा कि विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन गौरव की बात है। इससे क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है।कार्...