Rishikesh News: पौधारोपण कर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया
रिषिकेष, जुलाई 24 -- Rishikesh News: रोटरी क्लब ने हरेला के उपलक्ष्य में एम्स ऋषिकेश में शुक्रवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें क्लब सदस्यों और चिकित्सकों ने पौधारोपण कर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। शुक्रवार को एम्स ऋषिकेश में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व हमें हरियाली का संदेश देता है। प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होना चाहिए और समय समय पर पौधरोपण करते रहना चाहिए। कार्यक्रम में रोटरी क्लब सदस्यों और एम्स चिकित्सकों ने परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। सभी ने प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.