Rishikesh News: पौड़ी डीएम ने कांवड़ यात्रा को लेकर व्यवस्थाएं देखी
रिषिकेष, जुलाई 14 -- Rishikesh News: ऋषिकेश, संवाददाता। 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मंगलवार को डीएम स्वाति एस भदौरिया ने नीलकंठ महादेव मंदिर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, ट्रैफिक, संचार और आपदा प्रबंधन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को परखा। डीएम ने अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि नीलकंठ सड़क की टॉप लेयर की मरम्मत पूरी कर ली गई है। पुंडरासू पैदल मार्ग का निर्माण एक सप्ताह में पूरा करने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- Meerut News: कांवड़ यात्रा : डीएम-एसएसपी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण, लिया तैयारियों का जायजा संवे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.