Rishikesh News: पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से लोग परेशान
रिषिकेष, अक्टूबर 8 -- Rishikesh News: पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से गणेश विहार समेत कई इलाकों में पानी का संकट गहरा गया है। सीवर लाइन बिछाने के दौरान जगह-जगह पेयजल लाइनें टूट गई थीं। मरम्मत ठीक से नहीं होने के कारण दोबारा लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इससे करीब एक दर्जन से अधिक परिवार पिछले दस दिन से पेयजल संकट झेल रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जल संस्थान और जल निगम के बीच समन्वय की कमी का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। जल संस्थान ने क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत की जिम्मेदारी जल निगम पर डाल दी है, जबकि जल निगम की ओर से समय पर मरम्मत नहीं की जा रही है। हाल में हुई बारिश से सीवर लाइनें बैठने के कारण भी कई जगह पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। गुरुवार को गणेश विहार के लोगों ने जल संस्थान पहुंचकर सहायक अभियंता अशोक सिंह से मुलाका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.