रिषिकेष, अक्टूबर 29 -- Rishikesh News: ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कैंप कार्यालय में पेयजल अधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर क्षेत्र में बिछाई जा रही पेयजल लाइनों के कार्यों की प्रगति जानी। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल लाइन बिछाने के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। गुरुवार को बैठक में चक जोगीवाला, हरिपुर कला, भट्टोवाला, गढ़ी मयचक, गुमानीवाला, साहबनगर सहित अन्य क्षेत्रों में बजट की कमी के कारण रुके हुए पेयजल लाइन संबंधी कार्यों पर चर्चा की गई। विधायक ने कार्यों के प्रभावित होने पर पेयजल सचिव रणवीर चौहान से फोन पर वार्ता की। उन्होंने सचिव से संबंधित क्षेत्रों में पेयजल लाइन के अधूरे एवं रुके हुए कार्यों को गति देने के लिए आवश्यक बजट शीघ्र जारी करने को कहा। रायवाला एवं प्रतीत नगर क्षेत्र में बढ़े हुए पेयजल शुल्क को ...