रिषिकेष, सितम्बर 30 -- Rishikesh News: ऋषिकेश, संवाददाता। मुनिकीरेती नगर पालिका क्षेत्र में बढ़े हुए जल बिल, अपर्याप्त पेयजल आपूर्ति समेत अन्य समस्याओं पर जनप्रतिनिधियों व आम लोगों ने रोष जताया है। उन्होंने पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंप पेयजल बिलों की अनियमितता को दूर करने, जल मीटर व्यवस्था को पूर्णतः समाप्त किए जाने की मांग की। बुधवार को मुनिकीरेती नगर पालिका के प्रतिनिधियों व लोगों ने क्षेत्र में स्थित पेयजल निगम कार्यालय में पहुंचकर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया।

जनता की शिकायतें उन्होंने कहा कि वर्तमान में क्षेत्र की जनता को पानी के बिलों में लगातार बढ़ोतरी, बिलों में अनियमितता तथा जल मीटरों के कारण अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल बिलों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है, जिससे आम जनता पर अनुावश्यक आर्थिक...