रिषिकेष, अक्टूबर 4 -- Rishikesh News: ढालवाला निवासी पूर्व दर्जाधारी रमेश उनियाल ने 40 वर्षों तक संगठन से जुड़े रहने के बाद रविवार को पार्टी का दामन छोड़ दिया है। उन्होंने संगठन की प्राथमिक सदस्यता व अन्य दायित्वों से खुद को किनारे कर लिया है। इस्तीफे के पीछे उन्होंने कारण संगठन की संवादहीनता को बताया है। रविवार को ढालवाला स्थित आवास पर उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष रमेश उनियाल ने प्रेसवार्ता की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...