रिषिकेष, अक्टूबर 23 -- Rishikesh News: रायवाला पुलिस और पूर्ति विभाग की संयुक्त छापेमारी में अवैध गैस रिफिलिंग के कारोबार का खुलासा हुआ है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर मौके से 94 गैस सिलेंडर और रिफिलिंग उपकरण बरामद किए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के कासगंज के निवासी बताए जा रहे हैं। आरोप है कि घरेलू गैस सिलेंडरों से गैस निकालकर व्यावसायिक सिलेंडरों में भरी जाती थी। इसके बाद गैस की सप्लाई ऋषिकेश, देहरादून और डोईवाला क्षेत्र में दुकानदारों व ठेली संचालकों को कथित तौर पर महंगे दामों पर की जाती थी।पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। अवैध गैस रिफिलिंग के कथित मास्टरमाइंड धर्मेंद्र की तलाश भी की जा रही है। घरेलू गैस सिलेंडरों से एक सिलेंड...