रिषिकेष, सितम्बर 8 -- Rishikesh News: नगर निगम की रायवाला में 13 बीघा जमीन पर गोशाला निर्माण के लिए अभी पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव राज्य पशु कल्याण बोर्ड ने पास नहीं किया है, लेकिन निर्माण अनुभाग ने 25 करोड़ रुपये का एक और प्रस्ताव तैयार कर लिया है। फिलहाल यह प्रस्ताव अनुभाग की फाइलों में बंद है, जिसे स्वीकृति के लिए जल्द शहरी विकास निदेशालय से भेजने की तैयारी है। जिला प्रशासन ने सालभर पहले नगर निगम को रायवाला गांव में 13 बीघा जमीन गोशाला निर्माण के लिए दी। यह भूमि मिलते ही निगम के निर्माण अनुभाग ने गोशाला बनाने को लेकर करीब पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया। यह प्रस्ताव राज्य पशु कल्याण बोर्ड को भेज दिया गया। इस प्रस्ताव पर अभी वित्तीय मुहर लगी भी नहीं थी कि चार मंजिला गोशाला निर्माण का 25 करोड़ का नया प्रस्ताव भी बना दिया गया है...