रिषिकेष, अक्टूबर 26 -- Rishikesh News: पहाड़ी रूटों पर बसों का टोटा कम नहीं हो रहा है। त्योहारी सीजन में यात्रियों को पर्याप्त बसें नहीं मिलने से एक-एक घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। सोमवार को दूनमार्ग स्थित बस स्टैंड पर घनसाली, श्रीनगर और अन्य इलाकों में जाने वाले यात्रियों को समय पर बस नहीं मिल सकी। सुबह से यात्री चौक पर खड़े दिखे। बस पहुंची भी तो उसमें सवार होने के लिए आपाधापी जैसी स्थिति नजर आई। बसों की किल्लत की यह समस्या चौक पर सुबह से लेकर दोपहर तक दिखी। यात्रियों को खुले आसमान के नीचे बसों के इंतजार में खड़े रहने को मजबूर होना पड़ा। यह भी पढ़ें- Dehradun News: पहाड़ी रूट पर यात्रियों के लिए बसों का टोटा बरकरार इसके बाद यात्रियों की संख्या में अचानक गिरावट दिखी। यातायात संघ के अध्यक्ष सुधीर राय ने बताया कि निजी परिवहन कंपनियों के ...