Rishikesh News: पहले दिन 209 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
रिषिकेष, अगस्त 13 -- Rishikesh News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर में तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ। पहले दिन क्षेत्र के 209 लोगों ने शिविर में पहुंचकर चिकित्सीय लाभ उठाया। यमकेश्वर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर का शुभारंभ विधायक रेनू बिष्ट ने किया। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे शिविरों से ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में ही जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा मिल रही है। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को उनके क्षेत्र में ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें उपचार के लिए ऋषिकेश, कोटद्वार अथवा अन्य बड़े अस्पतालो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.