रिषिकेष, नवम्बर 23 -- Rishikesh News: ऋषिकेश,वरिष्ठ संवाददाता। पर्वतीय रूटों पर सोमवार को भी यात्रियों का दबाव बना रहा। शादी समारोहों में शामिल होने के लिए अपने घरों और रिश्तेदारों के यहां जाने वाले लोगों की भीड़ के कारण परिवहन व्यवस्था चरमराती नजर आई। शहर के विभिन्न तिराहे-चौराहों और बस अड्डों पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ देखी गईं, जहां लोग वाहनों के इंतजार में खड़े रहे। बीते कुछ दिनों से लगातार विवाह सीजन के चलते मैदानी इलाकों से पहाड़ की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या में उछाल आया है। सोमवार को सप्ताह का पहला कार्यदिवस होने के कारण स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो गई। यह भी पढ़ें- Dehradun News: पहाड़ी रूट पर यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही शहर के प्रमुख चौराहों, बस अड्डों और टैक्सी स्टैंड पर परिवारों, बच्चों और भारी सामान के साथ य...