रिषिकेष, जुलाई 31 -- Rishikesh News: विकासखंड यमकेश्वर में विकसित वीबीजी-राम-जी योजना के तहत पंच सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को योजना के उद्देश्यों, ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और गांवों में विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की जानकारी दी गई। साथ ही जनप्रतिनिधियों से विभिन्न विषयों पर सुझाव भी लिए गए। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी आकाश बेलवाल, डीपीओ मुकेश बंगवाल, ब्लॉक प्रमुख सीता चौहान, कनिष्ठ प्रमुख धर्मेंद्र सिंह रावत, अनिल नेगी, प्रीतम पयाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Champawat News: ग्रामीण क्षेत्रों में विकास से संबंधित 318 योजनाएं प्रस्तावित की गई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...