रिषिकेष, अक्टूबर 15 -- Rishikesh News: परवादून बार एसोसिएशन ने डोईवाला में सिविल न्यायालय के स्थायी भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने सब रजिस्ट्रार की नियुक्ति का मुद्दा भी उठाया है। गुरुवार को इस बाबत अधिवक्ताओं ने दर्जाधारी धीरेंद्र पंवार को ज्ञापन सौंपा। बताया कि वर्ष 2018 से सिविल न्यायालय का संचालन एक छोटे भवन में हो रहा है। भवन जर्जर होने के कारण अधिवक्ताओं और वादकारियों को खतरा बना रहता है। उन्होंने लच्छीवाला स्थित रेशम विभाग की लगभग दस बीघा भूमि पर भवन निर्माण की सलाह भी दी। ज्ञापन सौंपने वालों एसोसिएशन के अध्यक्ष फूल सिंह वर्मा, सचिव मनोहर सैनी, अधिवक्ता मनीष धीमान, महेश लोधी, अरुण कुमार, भास्कर बलूनी,मोईन अहमद, सुमित कुमार, अतुल कुमार आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...