Rishikesh News: नियमों के उल्लंघन में नागालैंड की बस सीज
रिषिकेष, सितम्बर 8 -- Rishikesh News: यातायात नियमों का उल्लंघन कर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ मंगलवार को संभागीय परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान चला। इस दौरान विभागीय टीम ने नागालैंड रजिस्ट्रेशन नंबर की एक टूरिस्ट बस को पकड़ लिया। बस में निर्धारित क्षमता से 16 सवारियां अधिक मिली। जांच में पता चला कि बस नौ सीट और 32 स्लीपर में पंजीकृत है। बावजूद, इसमें 50 स्पीलर लगे मिले। न इमरजेंसी एग्जिट और न ही वाइपर भी काम करते नहीं पाया। बस के पीछे पारदर्शी शीशे की बजाय मेटल शीट भी लगी मिली। एसी काम नहीं करने पर एआरटीओ प्रवर्तन रश्मि पंत ने बस को सीज कर फिटनेस निरस्त करने की संस्तुति भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.