Rishikesh News: नार्थ जोन मुए थाई चैंपियनशिप में ऋषिकेश के खिलाड़ियों का जलवा
रिषिकेष, अक्टूबर 27 -- Rishikesh News: ऋषिकेश, संवाददाता। जम्मू में हुई "नार्थ जोन मुए थाई चैंपियनशिप-2026" में ऋषिकेश के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ऋषिकेश के 15 खिलाड़ियों ने 14 स्वर्ण, 4 रजत एवं 3 कांस्य पदक जीते हैं। उत्तराखंड मार्शल आर्ट्स एकेडमी की निदेशक प्रज्ञा जोशी ने बताया कि 23-25 अक्तूबर तक जम्मू यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में "नार्थ जोन मुए थाई चैंपियनशिप-2026" का आयोजन हुआ था। जिसमें ऋषिकेश के मुए थाई खिलाड़ियों ने कुल 21 पदक जीतकर कीर्तिमान स्थापित किया है। सूर्यांशु कैंतुरा, तेजस सिंह, सौम्या गैरोला ने दो-दो स्वर्ण पदक जीते। संचिता पोखरियाल ने एक स्वर्ण, नीतिका ने एक स्वर्ण व एक रजत, आदर्श ने एक स्वर्ण व एक रजत, युवराज ने एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीता। यह भी पढ़ें- Almora News: मुए थाई चैंपियनशिप में अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.