Rishikesh News: नवरात्र पर मंदिरों में गूंजे माता के जयकारे
रिषिकेष, अक्टूबर 15 -- Rishikesh News: नवरात्र के पांचवें दिन मां दुर्गा के पंचम स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही तीर्थनगरी के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। भक्त हाथों में पूजा की थाल, नारियल, चुनरी और फल लेकर मां के दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिरों में दिनभर जय माता दी के जयकारे गूंजते रहे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान स्कंद (कार्तिकेय) की माता होने के कारण इन्हें स्कंदमाता कहा जाता है। उनकी आराधना से भक्तों को ज्ञान, मोक्ष और सुख-शांति की प्राप्ति होती है। दिनभर चले धार्मिक अनुष्ठानों के बाद शाम के समय स्थानीय मंदिरों एवं पंडालों में भव्य भजन-कीर्तन और देवी जागरण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर के मुख्य चौक पर स्थित दुर्गा मंदिर, मुखर्जी चौक स्थित मंदिर, भद्रकाली मंदिर, आईडीपीएल स्थित दुर्गा मंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.