Rishikesh News: नवनियुक्त राज्यपाल से मिले एसआरएचयू के अध्यक्ष
रिषिकेष, नवम्बर 21 -- Rishikesh News: स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को विवि की ओर से राज्य के विकास में संचालित गतिवविधियों से अवगत कराया। डॉ. विजय धस्माना ने राज्यपाल को विवि की आध्यात्मिक एवं दार्शनिक विरासत के प्रतीक डॉ. स्वामी राम की विश्वविख्यात आध्यात्मिक कृति लिविंग विद द हिमालयन मास्टर्स पुस्तक भेंट की। कहा कि कोविड काल के दौरान का छात्र-छात्राओं के भविष्य पर असर न हो, इसके लिए विवि की ओर से तमाम प्रयास किए गए। एकेडमिक कैलेंडर के मुताबिक ही समय पर परीक्षाएं संपन्न कराने के साथ वर्तमान शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं भी शुरू कर दी गई हैं। विवि विश्व स्तरीय और गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान के लिए कृतसंकल्प हैं। इसके लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.