Rishikesh News: नवनियुक्त पार्षदों को विधायक ने सम्मानित किया
रिषिकेष, सितम्बर 10 -- Rishikesh News: नगर निगम ऋषिकेश के नवनियुक्त पार्षदों ने गुरुवार को बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की। विधायक ने पार्षदों का मिष्ठान खिलाकर स्वागत और सम्मान किया। उन्होंने पार्षदों से अपने-अपने क्षेत्रों में जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि ऋषिकेश के समग्र और संतुलित विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं में आपसी समन्वय जरूरी है। जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना सभी की जिम्मेदारी है। इस मौके पर मनोनीत पार्षद जितेंद्र पाल पाठी, सोनू पांडे, पूनम डोभाल, आशु अरोड़ा, सुमन रावत, ऋषि राजपूत, कमल शर्मा और पूर्व पार्षद अशोक पासवान आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Rishikesh New...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.