Rishikesh News: नई मतदाता सूची में नाम कटने पर कांग्रेस ने जताई चिंता
रिषिकेष, अक्टूबर 10 -- Rishikesh News: परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष कार्यालय में शनिवार को कांग्रेस नेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नई जारी मतदाता सूची में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काटे जाने को लेकर चर्चा और मंथन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने इस पर चिंता जताते हुए कहा कि पात्र मतदाताओं के नाम सूची में बने रहना जरूरी है। परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि मतदाता सूची में बड़ी संख्या में नाम कटने का मामला गंभीर है। लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार मिलना चाहिए। जिन मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, उनके नाम निर्धारित प्रक्रिया के तहत दोबारा जुड़वाने के लिए पार्टी प्रयास करेगी। यह भी पढ़ें- Dehradun News: धर्मपुर विधानसभा में 57 हजार वोट कटने की जांच हो: कांग्रेस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.