Rishikesh News: दोपहर तक काले बादल, फिर खिली चटक धूप
रिषिकेष, जुलाई 2 -- Rishikesh News: शहर में गुरुवार को सुबह से लेकर दोपहर तक आसमान काले बादलों से ढका रहा। सुबह हल्की बारिश हुई, लेकिन इसके बाद मौसम पूरी तरह से साफ हो गया। दोपहर बाद चटक धूप खिलने से लोगों को एक बार फिर उमसभरी गर्मी का अहसास हुआ, जिससे लोग परेशान होते भी दिखे। बाजार में मौसम साफ होने की वजह से रौनक दिखी। शाम के वक्त मौसम में ठंडक होने से पर्यटक स्थलों पर भी भीड़भाड़ नजर आई। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी दोपहर तक रिमझिम फुहार का दौर जारी रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह भी पढ़ें- Nainital News: नैनीताल में सुबह बारिश के बाद बदला मौसम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.