Rishikesh News: दून रूट पर बसें न मिलने से यात्री परेशान
रिषिकेष, अक्टूबर 23 -- Rishikesh News: तीर्थनगरी ऋषिकेश से राजधानी देहरादून के बीच सफर करने वाले दैनिक यात्रियों और पर्यटकों के लिए रोडवेज बसों का संकट लगातार गहराता जा रहा है। परिवहन निगम के दावों के विपरीत ऋषिकेश बस अड्डे पर यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे स्थानीय लोगों सहित दूर-दराज से आने वाले यात्रियों में भारी रोष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह और शाम के पीक ऑवर्स में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। ऋषिकेश से देहरादून रूट पर रोजाना हजारों की संख्या में नौकरीपेशा, छात्र और मरीज सफर करते हैं। यात्रियों का कहना है कि बस अड्डे पर पहुंचने के बाद भी उन्हें डेढ़ से दो घंटे तक बस का इंतजार करना पड़ रहा है। जब बस आती भी है, तो वह पहले से ही पूरी तरह पैक होती है, जिससे महिलाओं और बुजुर्गों को पैर रखने तक की जगह न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.