रिषिकेष, अक्टूबर 15 -- Rishikesh News: प्रेमनगर बाजार स्थित दून घाटी ग्राउंड में 20 अक्टूबर को रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नव युवक दशहरा समिति की ओर से रात आठ बजे होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मैदान को लाइटों और फूल-मालाओं से सजाया जा रहा है। आयोजक सक्षम जिंदल ने बताया कि रावण का पुतला आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन बुराई पर अच्छाई की जीत और हमारी संस्कृति का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: दुर्गोत्सव: दुगदा मार्केट में हर साल लगता है आकर्षक मेला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...